फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मशाल मलिक ने इस्लामाबाद में उगला जहर

Wed, 14 Aug 2019 01:17 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यासीन मलिक और मुशाल हुसैन मलिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के गिरफ्तार अलगाववादी नेता मोहम्मद यासीन मलिक की पत्नी मशाल मलिक ने आज पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामाबाद में एक ध्वजारोहण समारोह को संबोधित किया। पाकिस्तान मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है। पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मशाल मलिक का असली चेहरा खुल कर सामने आया उसने जमकर भारत के खिलाफ जहर उगला। यह घटना सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर मुहर लगाती है। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को 22 फरवरी को देर रात मायसूमा स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोठीबाग थाने ले गई। इसके बाद देर रात सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अनुच्छेद 370 हटानेे के बाद कोई बवाल ना हो इस लिए एहतियातन यासीन की गिरफ्तारी की गई थी। इससे पहले 21 फरवरी को ही राज्य सरकार ने उसकी सुरक्षा हटा ली थी।

 

विज्ञापन


 

 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में यासीन मलिक को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पुछताछ करने के बाद एनआईए की कोर्ट ने यासिन को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया था। इसी महिने की शुरूआत में तिहाड़ जेल में मलिक की तबीयत खराब होने के बाद मौत की अफवाह फैल गई थी। स्थानीय खबरों के अनुसार, माहौल खराब करने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई गई होंगी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि यासीन, जेल में है और स्वस्थ है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक का यह बयान तब आया है जब मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो संदेश में जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख के स्वास्थ्य के संबंध में अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें