दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई है। पुलिस को आशंका है कि गैंगवार के चलते ये घटना घटी है। हालांकि पुलिस हर कोण से जांच कर रही है।
दक्षिण अफ्रीका दो अलग-अलग सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप में शनिवार रात एक बार में आठ संदिग्धों ने एके-47 राइफलों और पिस्तौल से अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 अन्य लोग गोली लगने से घायल हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने क्या बताया?
एक अलग बयान में पुलिस ने बताया कि केप टाउन के पास लैंडले में रविवार तड़के करीब 1 बजे एक दुकान में हुई सामूहिक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले में भी कई संदिग्धों की तलाश कर रही है, हालांकि उनकी सटीक संख्या नहीं बताई गई है। पुलिस को आशंका है कि गैंगवार के चलते इस नरसंहार को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
हाल ही में डरबन के पास भी हुई थी ऐसी ही घटना
इन दोनों घटनाओं के कुछ ही दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक घर में आयोजित पार्टी में तीन बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी। उस हमले में एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी है। पुलिस ने बताया कि एक घर में पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी है। घटना डरबन के नजदीक स्थित क्वामख्तुआ शहर में मंगलवार रात को घटी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सामूहिक गोलीबारी के दोनों मामलों में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दक्षिण अफ्रीका लंबे समय से हिंसक अपराध की ऊंची दर से जूझ रहा है। हालांकि, इस सप्ताह हुई सामूहिक गोलीबारी की लगातार घटनाओं ने देश में भी चिंता बढ़ा दी है, जहां दुनिया में हिंसक अपराध की दर पहले से ही काफी ऊंची है।