फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के मेयर लापता, फोन भी बंद, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jul 2020 07:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
विज्ञापन
सियोल के मेयर पार्क वोन-सून - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के मेयर पार्क वोन-सून के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उनका फोन भी बंद है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सियोल के उस स्थान पर मेयर की तलाश की जा रही है जहां आखिरी बार उनके मोबाइल फोन का सिग्नल पाया गया है।

विज्ञापन


उनकी बेटी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन किया था और उनके लापता होने की जानकारी दी थी। वहीं, पार्क के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि वह बृहस्पतिवार को कार्यालय नहीं आए। पार्क की तलाश में पुलिस ने ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी काम पर लगाया है।

सियोल मेट्रोपॉलिटन सरकार के एक अधिकारी किम जी-हेयांग ने बताया कि पार्क बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से कार्यालय नहीं आए। उन्होंने अपना पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया था, जिसमें अपने सियोल सिटी हॉल कार्यालय में एक राष्ट्रपति के साथ एक बैठक भी थी।
विज्ञापन


नागरिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार वकील रहे पार्क को 2011 में सियोल का मेयर चुना गया था। पिछले साल जून में तीसरी बार मेयर बनने वाले वह पहले नेता बने थे। पार्क को साल 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें