फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: राजधानी सियोल के स्लम इलाके में भीषण आग, कई घर जलकर खाक, बस्ती छोड़कर भागे हजारों लोग

Fri, 20 Jan 2023 10:14 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के झुग्गी इलाके में लगी भीषण आग में 60 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जबकि 500 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सियोल के स्लम इलाके में भीषण आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के झुग्गी इलाके  गुरयोंग गांव  में आज सुबह आग लग गई। इस भीषण आग में 60 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जबकि 500 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार जैसे ही इलाके में आग लगी लोगों के बीच दहशत फैल गई लोग इधर-उधर जान बचाकर भागते दिखे।

विज्ञापन


आग लगने का वीडियो भी वायरल
सोशल मीडिया पर आग लगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि आग  बुझाने के लिए 800 से अधिक दमकलकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा 10 हेलीकॉप्टरों की भी तैनाती की गई हैं जिससे ऊंचाई से पानी का छिड़काव किया जा सके। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखा रहा था।

गांव में प्लास्टिक शीट से बने एक घर में आग लग गई थी
दमकल विभाग के अधिकारी शिन योंग-हो ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि गांव में प्लास्टिक शीट से बने एक घर में आग लग गई थी, जो बाद में बाकी मकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की उचित वजह का पता लगाया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। कई लोग खुद भागकर सुरक्षित जगह पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने की ये अपील
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के प्रवक्ता किम उन-हे ने बताया कि राष्ट्रपति ने अधिकारियों से घटना से जानमाल के नुकसान को कम से कम करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें