फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में तैनात वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा  

Mon, 30 Mar 2020 11:34 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में तैनात भारतीय अधिकारी ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में तैनात भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधीर राजकुमार संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त कर्मचारी पेंशन कोष में संपत्तियों के निवेश मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रतिनिधि के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


सुधीर राजकुमार को संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अक्तूबर 2017 में इस पद पर नियुक्त किया था।
 
गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राजकुमार ने संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त कर्मचारी पेंशन कोष में संपत्तियों के निवेश मामलों के लिए संरा महासचिव के प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे दिया है जो 31 मार्च से प्रभावी होगा। 

इस बयान में राजकुमार के इस्तीफा देने की वजह निजी व पारिवारिक बताई गई है। गुतारेस ने राजकुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें