फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठी मांग: भारत के लिए टीके की छह करोड़ खुराक जारी करे अमेरिका

Sat, 08 May 2021 08:46 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम

सार

  • अमेरिका के सिविल राइट्स एक्टिविस्ट रेव जेसे जैकसन ने कहा कि भारत में हालात बहुत खराब है
  • भारत की मदद के लिए सुंदर पिचाई सहित 3 सीईओ आगे आए
     
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित भारत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की छह करोड़ खुराक जारी करे। अमेरिका के सिविल राइट्स एक्टिविस्ट रेव जेसे जैकसन ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत जिस तरह के स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है उस स्थिति में बड़े स्तर पर टीकाकरण से ही नियंत्रण संभव है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वरिष्ठ सिविल राइट्स कार्यकर्ता ने उठाई मांग
जैकसन ने कहा कि भारत में हालात बहुत खराब हैं। अगर हवा इसी तरह चलती रही और हमने इसे रोकने की कोशिश नहीं की तो पूरी दुनिया इस हवा की चपेट में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि  वे अपने स्तर पर ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों से बात कर रहे हैं जिससे वहां के लोगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके। इसके अलावा फार्मा कंपनियों से दवा की आपूर्ति के लिए बात चल रही है।

अब दुनिया सीमा में नहीं बंध सकती
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ मल्टी एथनीक फिजिशियन्स के चेयरमैन डॉक्टर विजय प्रभाकर ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि हर कोई भारत की मदद करें। हम जिस दुनिया में रहते हैं उसे सीमा में बांधकर नहीं रख सकते। इस तरह शिकागो के भी कुछ लोगों ने कहा है कि वह भारत को हर संभव मदद को तैयार है जिससे वहां पर जरूरी मेडिकल उपकरणों की किल्लत न हो।
विज्ञापन


भारत की मदद को सुंदर पिचाई सहित 3 सीईओ आगे आए
भारत में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में सहयोग के लिए वैश्विक टास्कफोर्स की संचालन समिति से तीन नामी भारतीय अमेरिकी सीईओ जुड़ गए हैं। इनमें गूगल के सुंदर पिचाई डेलायट के पुनीत रंजेन और एडवोकेट शांतनु नारायण शामिल हैं। यह टास्क फोर्स कॉर्पोरेट की पहल पर बनाया गया है। इसी सूची में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सीईओ मार्क सुजमेन, बिजनेस राउंडटेबल के सीईओ और अध्यक्ष जोशुआ वोल्टेन, यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के सीईओ सुजाने क्लार्क का नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें