फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार: अर्जेंटीना ने स्थगित किए मध्यावधि चुनाव, टीकाकरण कराने के बाद कराया जाएगा मतदान

Sat, 08 May 2021 07:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अर्जेंटीना ने अपने यहां अगस्त, 2021 में होने वाले चुनाव पांच हफ्तों के लिए स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। करोड़ों लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि लाखों लोगों की इससे जान जा चुकी है। भारत समेत कई देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अर्जेंटीना ने अपने यहां अगस्त, 2021 में होने वाले मध्यावधि चुनाव पांच हफ्तों के लिए स्थगित कर दिए हैं। अर्जेंटीना की सरकार ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अर्जेंटीना की सरकार ने विपक्षी दलों की सहमति से कोरोना संकट को देखते हुए अगस्त में होने वाले मध्यावधि चुनाव आगामी पांच हफ्तों के लिए टाल दिए हैं। अर्जेंटीना का सत्तारूढ़ गठबंधन फ्रेंते डे टोडोस सीनेट में अपना बहुमत बचाने के साथ ही निचले सदन में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखना चाहता है।

आंतरिक मंत्री एनरिक डी पेड्रो ने एक बयान में कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और उनकी जिंदगी पर खतरा मंडराता देख हम सबने यह फैसला लिया है। अगस्त में होने वाले चुनाव पांच हफ्ते बाद कराए जाएंगे, तब तक ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। विपक्षी गठबंधन टुगेदर फॉर चेंज के मारियो नेग्री ने कहा कि यह फैसला तब तक के लिए लिया गया है, जब तक कि देश में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें