फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल को भारत का अभिन्न अंग मानेगा US!: सीनेट कमेटी प्रस्ताव पर करेगी चर्चा, चीन के दावों को लगेगा झटका

Wed, 21 Jun 2023 01:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

चीन लगातार भारत से जुड़ी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी घुसपैठ बढ़ाता जा रहा है। इसी को लेकर एक विधेयक तैयार किया गया है। इसमें एलएसी पर यथास्थिति बदलने के लिए चीन के सैन्य शक्ति उपयोग के प्रयास और गांव बसाने की भी प्रस्ताव में निंदा की गई।
विज्ञापन
भारत-चीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन लगातार भारत की सीमाओं पर घुसपैठ कर रहा है। हाल ही में, भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चीन ने कब्जा कर लिया है। उसका कहना है कि ये क्षेत्र उसके देश के अंतर्गत आते हैं। जबकि अमेरिका ने भारत का पक्ष लिया था। अमेरिका के दो सांसदों ने अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए अमेरिकी संसद में द्विदलीय विधेयक पेश किया है। इसमें अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है। इस विधेयक पर विचार करने के लिए एक शक्तिशाली सीनेट सदस्य संबंधी समिति बुधवार को तैयार हो गई है। 

चीन लगातार भारत से जुड़ी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी घुसपैठ बढ़ाता जा रहा है। इसी को लेकर एक विधेयक तैयार किया गया है। इसमें एलएसी पर यथास्थिति बदलने के लिए चीन के सैन्य शक्ति उपयोग के प्रयास, विवादित क्षेत्रों में गांव बसाने, अरुणाचल प्रदेश के भारतीय शहरों के मंदारिन भाषा में नक्शे जारी करने और भूटान तक अपने क्षेत्रीय दावे को बढ़ाने की भी प्रस्ताव में निंदा की गई। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बीच अच्छी खबर आई है कि सीनेट की विदेश संबंध समिति इस विधेयक पर चर्चा करने को तैयार हो गए हैं। कहा जा रहा है कि इस द्विदलीय विधेयक पर समिति उस दिन चर्चा करेगी, जब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचेंगे।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश को बताया भारत का अभिन्न अंग, अमेरिकी सांसदों ने पेश किया द्विदलीय विधेयक

विज्ञापन

अमेरिका के दो सांसदों ने अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए अमेरिकी संसद में द्विदलीय विधेयक पेश किया है।यह  विधेयक ओरेगोन से सांसद जेफ मर्कले और बिल हागेर्टी ने पेश किया है। बता दें कि चीन, भारतीय प्रदेश अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है। जिसके चलते चीन अब एलएसी पर पूर्वी सेक्टर में आक्रामकता दिखा रहा है। बीते दिनों भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं थी। इन्हीं सब घटनाओं के बीच अमेरिकी सांसदों ने यह विधेयक पेश किया है। 

अमेरिकी कांग्रेस की कांग्रेसनल एग्जीक्यूटिव कमीशन ऑन चाइना के सह अध्यक्ष सीनेटर जेफ मर्कले ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में स्वतंत्रता और कानून आधारित पद्धति का समर्थन करता है। यह प्रस्ताव साफ कर देता है कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानता है, ना कि पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का। विधेयक में अमेरिकी सरकार से सहयोगी देशों के साथ संबंध और मजबूत करने के लिए कहा गया है और चीन की आक्रामकता की आलोचना की गई है। 

बता दें कि अमेरिका मैकमोहन लाइन को भारत और चीन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा मानता है। बता दें कि चीन की सेना सीमा पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रही है, इसके लिए चीन की सेना सीमा पर गांवों को बसा रही है। साथ ही चीनी भाषा में लिखा नया नक्शा जारी किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया गया है। विधेयक में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, तकनीक, आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने की बात कही गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें