फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के विरोध के बावजूद म्यांमार पर नया बयान दे सकती है सुरक्षा परिषद 

Thu, 11 Mar 2021 12:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : UNSC
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में जापान के राजदूत इशिकाने किमिहिरो ने सुझाव दिया कि चीन के विरोध के बावजूद म्यांमार के हालात पर सुरक्षा परिषद बयान जारी करे। जापानी मीडिया की ओर से आयोजित ऑनलाइन सेमिनार में इशिकाने कहा कि इस पर कोई प्रस्ताव तो नहीं है, मगर किसी दूसरे तरीके से संदेश देने की कोशिश जरूर होगी।

विज्ञापन


इससे पहले सुरक्षा परिषद म्यांमार पर कोई कार्रवाई करने पर सहमति नहीं बना पाई थी। इस बीच, चीन और अन्य देशों के बीच एक दरार साफ नजर आने लगी है। दरअसल, चीन के म्यांमार की सेना से अच्छे संबंध हैं।

बताया जा रहा है कि सदस्य देश म्यांमार के हालात पर सिर्फ बयान नहीं, बल्कि अध्यक्ष से बयान की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बीते 1 फरवरी को म्यांमार में निर्वाचित सरकार का तख्ता पलटकर सेना सत्ता पर काबिज हो गई। उस समय से अब तक सेना का विरोध कर रहे लोगों सैन्य शासन की हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें