फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनारीज द्वीप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर, कई पर्यटक स्थल बंद 

Wed, 02 Sep 2020 07:33 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कनारीज द्वीप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण यहां छुट्टिया बिताने वाले कई स्थानों, समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है। एल हियरो में कुछ समय पहले तक महज कुछ ही मामले सामने आए थे और कोई मौत नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


यहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ चुकी है और करीब 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसने स्थानीय प्रशासन को सख्त फैसले लेने पर मजबूर कर दिया है। 
 
स्थानीय राष्ट्रपति अलपीडियो आरमस ने एलान किया कि समुद्र तटों के नहाने वाली जगहों में प्रवेश से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायरस के कारण एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि इसके प्रभाव को रोका जा सके। 

बता दें कि अपनी सुंदरता के कारण ये द्वीप पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। यहां के शानदार नजारों को देखने के लिए विदेशों से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। ये द्वीप स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 
विज्ञापन

  
स्वास्थ्य कर्मियों में इस बात की बहुत निराशा है कि तमाम एहतियाती उपायों और सावधानियों के बावजूद कोरोना वायरस ने दोबारा दस्तक दी है। अब ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे वायरस को और अधिक फैलने से रोका जा सके। 
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें