फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क में घर में आग लगने के बाद दूसरे भारतीय नागरिक की भी मौत, महावाणिज्य दूतावास ने दुख जताया

Sun, 07 Dec 2025 08:50 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।

सार

US Tragic Fire: अमेरिका के अल्बानी में घर में लगी भीषण आग में गंभीर रूप से घायल भारतीय नागरिक अनवेश सारपल्ली की मौत हो गई। इससे पहले 24 वर्षीय सहजा रेड्डी उडुमाला की भी इसी हादसे में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अल्बानी शहर में 4 दिसंबर को एक घर में लगी भीषण आग में घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, अनवेश सारपल्ली ने गंभीर चोटों के चलते शनिवार को दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले इसी घटना में 24 वर्षीय भारतीय छात्रा सहजा रेड्डी उडुमाला की भी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा अल्बानी में आग की घटना में भारतीय नागरिक अनवेश सारपल्ली के निधन से हम गहरे दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। दूतावास ने बताया कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?
4 दिसंबर को अल्बानी पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को सूचना मिली कि क्वेल स्ट्रीट स्थित एक घर में भीषण आग लगी है और कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। जब टीमें मौके पर पहुंचीं, पूरा मकान आग की लपटों में घिरा हुआ था। चार लोगों को घर के अंदर से निकाला गया, जिनमें उडुमाला और सारपल्ली भी शामिल थे। दोनों को पहले अल्बानी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें वेस्टचेस्टर मेडिकल बर्न सेंटर स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों की मौत आग से हुई गंभीर जलन और अंगों के फेल होने के कारण हुई।
विज्ञापन


अल्बानी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि उनके कर्मी और अल्बानी दमकल विभाग ने चार दिसंबर की सुबह घर में आग लगने की सूचना के बाद तत्काल प्रतिक्रिया दी थी। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे थे तो अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने पाया कि घर पूरी तरह से आग में जल रहा था और कई लोग अभी भी घर के अंदर थे। कर्मियों की टीमें घर के अंदर चार वयस्कों को ढूंढने में सफल हुए, जिन्हें आपात मेडिकल कर्मियों ने मौके पर उपचार दिया और फिर उन्हें गंभीर चोटों के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो पीड़ितों को आगे के इलाज के लिए मेडिकल बर्न सेंटर में स्थानांतरित किया गया।

ये भी पढ़ें: मीडिया को चेताने के लिए ट्रंप प्रशासन ने उठाया कदम, पोर्टल लॉन्च कर आम अमेरिकी नागरिकों से मांगी ये मदद

पुलिस विभाग ने कहा, दुर्भाग्यवश वयस्क पीड़ित महिला ने आग में लगी चोटों के कारण अपनी जान गंवा दी। परिवार को सूचना मिलने तक पुलिस ने पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन मृतक को उनके परिवार ने उदुमाला के रूप में पहचान लिया। उदुमाला केचचेरा भाई रत्न गोपू ने अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि सभा, वापसी और परिवहन के इंतजाम और परिवार की सहायता व अतिरिक्त खर्चों के लिए पैसा जुटाने का अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


इस अभियान में गोपू ने कहा, हमारा परिवार एक अवर्णनीय त्रासदी का सामना कर रहा है, हमारी प्रिय चचेरी बहन सहज उदुमाला का एक भीषण अग्निकांड के बाद निधन हो गया। उन्होंने आगे कहा, सहज केवल 24 साल की थीं, एक मेहनती छात्रा थीं, जो न्यूयॉर्क के अल्बानी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थीं और भविष्य को लेकर सपनों और उम्मीदों से भरी हुई थी। गोपू ने कहा कि उदुमाला के शरीर के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से में गंभीर रुप से झुलसने के निशान थे। उन्होंने कहा, उन्होंने पूरी ताकत के साथ संघर्ष किया। सभी चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरक उनके अंग पूरी तरह विफल हो गए, जिससे उनकी सुबह मृत्यु हो गई। अब दूसरे भारतीय नागरिक अनवेश सारपल्ली की भी मौत हो गई है।

अन्य वीडियो:- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें