फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई हमले में आईएस के दूसरे नंबर के कमांडर अब्दीहाकिम धोकूब की मौत

Mon, 15 Apr 2019 10:58 AM IST
आसिम खान भाषा, मोगादिशु
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

सोमालिया में इस्लामिक स्टेट को निशाना बना कर किए गए हवाई हमले में उसका दूसरे नंबर का कमांडर मारा गया। पुंटलैंड के सुरक्षा मंत्री ने रविवार को यह घोषणा की। अब्दिसमेद मोहम्मद गालान ने कहा, ‘हवाई हमला बाड़ी क्षेत्र के इस्कुशबन जिले के हिरिरिओ गांव के पास आज दोपहर किया गया, जब कमांडर अब्दीहाकिम धोकूब और उसका एक संदिग्ध साथी कार में जा रहे थे।’

विज्ञापन


हवाई हमला किसने किया इसकी जानकारी गालान ने नहीं दी। गौरतलब है कि सोमालिया में आईएस के आतंकवादी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। वहीं इसके प्रतिद्वंद्वी गुट अल-शबाब के आतंकवादियों की संख्या कम है। इस संगठन का अल-कायदा से संबद्ध है। अमेरिका ने बुधवार को कहा था कि उसने अल-शबाब पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं और पहले भी वह दोनों समूहों को निशाना बना चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें