अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा दिल और दिमाग मुझसे कह रहा है कि अब समय आ गया है कि यह मेरे-मेरी पार्टी और देश के लिए सही है। गौरतलब है कि निकोला स्टर्जन स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के लिए प्रचार करने वाले सबसे प्रमुख स्कॉटिश नेताओं में से एक रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने बुधवार को चौंकाते हुए अपने इस्तीफे का एलान किया। उन्होंने कहा कि वे स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री और सत्तारूढ़ स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के नेता के पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आठ साल तक एसएनपी का नेतृत्व करने के अब इस जिम्मेदारी को छोड़ने का यह सही समय है।
विज्ञापन
अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा दिल और दिमाग मुझसे कह रहा है कि अब समय आ गया है कि यह मेरे-मेरी पार्टी और देश के लिए सही है। गौरतलब है कि निकोला स्टर्जन स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के लिए प्रचार करने वाले सबसे प्रमुख स्कॉटिश नेताओं में से एक रही हैं।
प्रधानमंत्री सुनक ने सेवा के लिए जताया आभार
प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन के इस्तीफे के बाद ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने देश के लिए उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। उनके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी उनका आभार जताया।
विज्ञापन
नए नेता के चुनाव तक पद पर बनी रहेंगी
ट्रांसजेंडर अधिकारों के मुद्दे के बारे में एसएनपी के भीतर चल रहे अंतर्विरोधों के क्रम में स्कॉटलैंड की पहली महिला प्रथम मंत्री ने जोर देकर कहा कि उनका निर्णय अल्पकालिक दबाव का परिणाम नहीं था। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक नए नेता के लिए रास्ता बनाने का उसका फैसला एसएनपी को उस रास्ते को चुनने के लिए स्वतंत्र करता है, जिसके जरिए वह स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता की बात करता है।
स्टर्जन ने इस दौरान अपने पद छोड़ने के बारे में बताया कि वह तब तक अपने पद पर बनी रहेंगी जब तक कि एसएनपी किसी नए नेता का चुनाव नहीं कर लेती। हालांकि वह स्कॉटिश संसद (एमएसपी) के सदस्य के रूप में 2026 तक स्कॉटिश संसद के अगले चुनाव तक बनी रहेंगी। बता दें कि प्रथम मंत्री के रूप में उनका राजनीतिक जीवन सफल रहा है। पार्टी के नेता के रूप में हर चुनाव में उन्होंने सफलता हासिल की। अपने कार्यकाल में वे स्कॉटिश स्वतंत्रता का मुद्दा हमेशा उठाती रहीं।