फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO Summit Islamabad: सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तानी सेना को सौंपा गया, पहुंचने लगे कई देशों के मेहमान

Sun, 13 Oct 2024 11:32 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया है। बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इस देश में विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
एससीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधि। (फाइल) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में हाईप्रोफाइल आयोजन की तैयारियां हो रही हैं। दरअसल, सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इस देश में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाना है। इसमें भारत समेत कई विदेशी प्रतिनिधिमंडल शरीक होंगे। मेहमानों के पाकिस्तान पहुंचने का सिलसिला रविवार को शुरू हो गया। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए देश की राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सेना के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी इस शिखर सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें