फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, कोरोना वायरस के अणु की संरचना का लगाया पता

Mon, 27 Jul 2020 02:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए वैज्ञानिकों का परीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में वैज्ञानिकों को कोरोना वायरस के अनु संरचना के बारे में अहम जानकारी मिली है। इस अध्ययन के दौरान यह पता लगा कि आखिर कोरोना वायरस के अणु मेजबान कोशिकाओं में छिपते कैसे हैं तथा यह अपना आनुवांशिक अनुक्रम कैसे तैयार करते हैं। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने बताया कि इस नयी जानकारी से कोविड-19 के खिलाफ विषाणु रोधी दवा बनाने में मदद मिल सकती है। इस अध्ययन में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने भी अपना योगदान दिया है। नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, अणु एनएसपी10 मेजबान कोशिका के एमआरएनए(MRNA) की नकल करने के लिए विषाणुजनित एमआरएनए में बदलाव करता है।
 
वहीं अमेरिका के सैन एंटोनियो में द यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास हेल्थ साइंस सेंटर के शोधकर्ताओं ने कहा कि यह बदलाव एनएसपी10 विषाणुओं को मेजबान कोशिका की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचाता है।
विज्ञापन


यूटी हेल्थ सेन एंटोनियो से अध्ययन के सह-लेखक एवं भारतीय मूल के वैज्ञानिक योगेश गुप्ता के अनुसार कोशिकाओं को भ्रमित करने वाले इन बदलावों की वजह से विषाणुजनित संदेशवाहक आरएनए अब इसे कोशिका के अपने कूट का हिस्सा समझता है, बाहरी नहीं।

नई औषधि को तैयार करने में मदद
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक एनएसपी16 की थ्रीडी संरचना को समझने से नए कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 और अन्य उभर रहे कोरोना वायरस संक्रमणों के खिलाफ नई औषधि को तैयार करने का रास्ता खुल सकता है।

उन्होंने कहा कि यह दवाएं इस तरह तैयार की जा सकती हैं जो एनएसपी16 को बदलाव करने से रोकें जिससे मेजबान कोशिका का प्रतिरोधी तंत्र बाहरी विषाणु की पहचान कर उनपर आक्रमण करे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें