अफगानिस्तान में छात्राओं को फिर से स्कूल जाने की अनुमति
- फोटो : पीटीआई
अफगानिस्तान के हेरात में एक बार फिर से सभी उम्र की छात्राओं को स्कूल जाने की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले कक्षा 6 से आगे की लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं थी। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने कक्षा छह से आगे की लड़कियों के बारे में अंतिम निर्णय नहीं लिया है।