फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन देर से पाकिस्तान पहुंचेंगे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस

Sat, 16 Feb 2019 01:53 PM IST
अमर शर्मा भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Crown Prince of Saudi Arabia - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान का पाकिस्तान का पहला आधिकारिक दौरा अज्ञात कारणों से एक दिन के लिए टल गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक वह शनिवार को पाकिस्तान पहुंचने वाले थे लेकिन एक मामूली बदलाव के चलते अब वह रविवार को यहां पहुंचेंगे। हालांकि मंत्रालय ने बताया कि देश में उनके ठहरने के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक वली अहद मोहम्मद को पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया जाएगा। वह सऊदी अरब के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उनका आगमन अज्ञात कारणों से एक दिन के लिए टल गया है।

खबर में बताया गया कि वली अहद के अद्भुत स्वागत के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। नूर खान हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री इमरान खान एवं मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी स्वयं उन्हें लेने जाएंगे।
विज्ञापन

व्यापार मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाऊद ने कहा कि इस दौरे के दौरान 10-15 अरब डॉलर के निवेश सौदे होंगे। पाकिस्तान में तेल की रिफाइनरी लगाना इस सूची में शीर्ष पर है। सऊदी अरब की हुकूमत के शक्तिशाली वारिस के इस दौरे के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें