फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: सऊदी अरब की जीत पर सुल्तान का एलान- बुधवार को सबकी छुट्टी, एतिहासिक जीत का जश्न मनाएं

Wed, 23 Nov 2022 02:54 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, रियाद

सार

फीफा विश्व कप में सऊदी अरब की अर्जेंटीना के खिलाफ शानदार जीत की खुशी में किंग सलमान ने आदेश दिया कि बुधवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षा के सभी तरह के संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FIFA World Cup 2022: कतर में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू हो चुका है और अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप जीतने की भी प्रबल दावेदार है लेकिन इस बीच तीसरे दिन मंगलवार (22 नवंबर) को एक बड़ा उलटफेर हो गया। अर्जेंटीना अपने पहले ही मैच में सऊदी अरब से हार गया। इसके बाद सऊदी किंग ने भी जीत की खुशी को दोगुना कर दिया, उन्होंने सऊदी फुटबॉल टीम की शानदार जीत के बाद बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

विज्ञापन


फीफा विश्व कप में सऊदी अरब की अर्जेंटीना के खिलाफ शानदार जीत की खुशी में किंग सलमान ने आदेश दिया कि बुधवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षा के सभी तरह के संस्थान बंद रहेंगे। इसकी जानकारी ट्वीट करके दी गई। 

सऊदी अरब ने अर्जेंटीना की 36 मैचों की लगातार जीतने के अभियान को रोक दिया है। दुनिया की नंबर 51 टीम सऊदी अरब ने एक महत्वपूर्ण जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की है। 
विज्ञापन


मेसी के गोल पर फिरा पानी
अर्जेंटीना के सबसे अहम खिलाड़ी लियोनल मेसी ने एक गोल किया। लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में ये गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। मेसी का फीफी विश्व कप इतिहास में यह सातवां गोल था। हालांकि उसके पांच मिनट के बाद ही सउदी अरब ने बढ़त ले ली और सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया। इसके बाद दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

सऊदी अरब के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया
आखिरी कुछ मिनटों में सऊदी अरब के गोलकीपर एम.अल ओवैस ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने कई गोल बचाए। अर्जेंटीना की टीम ने शुरुआती कुछ मिनटों पर तीन गोल किए, लेकिन यह सभी ऑफसाइड रहे। अर्जेंटीना की टीम को ऑफसाइड ले डूबी। इस हार के साथ अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें