फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसैनिक अड्डे पर हमले से पहले सऊदी बंदूकधारी ने किया था अमेरिका विरोधी ट्वीट

Tue, 10 Dec 2019 06:14 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका के पेंसकोला नौसैनिक अड्डे पर हमला कर तीन लोगों की जान लेने वाले सऊदी बंदूकधारी ने गोलीबारी से पहले अमेरिका विरोधी ट्वीट किया था। यह ट्वीट इस्राइल को अमेरिकी समर्थन देने और अमेरिका पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए किया गया था। एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को बताया कि एफबीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह हमला आतंकवाद का ही एक हिस्सा था। 

विज्ञापन


जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्यारे, रॉयल सऊदी वायुसेना के 21 वर्षीय सेकंड लेफ्टिनेंट मोहम्मद अलशमरानी ने इस काम को अकेले अंजाम दिया या यह हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। हत्यारे अलशरामनी को शुक्रवार को एक इमारत में भगदड़ के दौरान एक शेरिफ डिप्टी ने मार डाला था। 

जैक्सनविले में एफबीआई के कार्यालय के विशेष एजेंट राहेल जे. रोजेज ने बताया कि जैसा कि हम सक्रिय-गोलाबारी में अनुमान के आधार पर जांच करते हैं, तो हमारा अनुमान है कि यह आतंकवाद का एक हिस्सा था। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गोलीबारी से एक रात पहले एक पार्टी में सऊदी हमलावर अलशरामनी ने तीन अन्य लोगों को घातक गोलीबारी के वीडियो दिखाए थे।
विज्ञापन

 
हमले के बाद जांच के लिए सऊदी सैन्य प्रशिक्षण रोका जाए
अमेरिका के प्रमुख सांसदों ने फ्लोरिडा में नौसैनिक अड्डे पर गोलीबारी के बाद जांच करने के लिए सऊदी सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को रोकने का आह्वान किया। इस गोलीबारी में एक सऊदी अधिकारी ने तीन अमेरिकी नौसैनिकों को मार दिया था। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का बचाव करते हुए जांच प्रक्रियाओं की समीक्षा का आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें