फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: चार दिवसीय मध्य पूर्व दौरे पर रियाद पहुंचे ट्रंप, युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने किया स्वागत

Tue, 13 May 2025 02:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

सऊदी अरब द्वारा अमेरिका में भारी निवेश का वादा किया गया है। यही वजह है कि ट्रंप अपने मध्य पूर्व दौरे पर सबसे पहले सऊदी अरब पहुंचे हैं। ट्रंप सऊदी अरब के अलावा कतर और संयुक्त अरब अमीरात का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चार दिवसीय मध्य पूर्व के दौरे पर पहले पड़ाव पर मंगलवार को सऊदी अरब पहुंचे। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति ट्रंप का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। सऊदी अरब दौरे में राष्ट्रपति ट्रंप, सऊदी युवराज के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम, गाजा युद्ध को समाप्त कराने और तेल की कीमतों समेत कई अन्य मुद्दों पर बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप के सम्मान में मोहम्मद बिन सलमान देंगे रात्रिभोज
सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है। ट्रंप, यूएस-सऊदी निवेश सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। बुधवार को ट्रंप खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्यों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस परिषद में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सदस्य देश हैं। डोनाल्ड ट्रंप ऊर्जा कीमतों को कम रखना चाहते हैं ताकि अमेरिकी लोगों के लिए महंगाई को नियंत्रित रखा जा सके। ट्रंप की मदद के लिए तेल उत्पादक देशों ने पहले ही अपना तेल उत्पादन बढ़ा दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम हुई हैं। हालांकि सऊदी अरब समेत कई ओपेक देशों की अर्थव्यवस्था तेल पर ही निर्भर करती है। ऐसे में तेल की कीमतें कम होने से इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 64.77 डॉलर प्रति बैरल है। 

ये भी पढ़ें- US-China Ties: 'चीन के साथ संबंध अब बहुत अच्छे', जेनेवा में टैरिफ पर सहमति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अरब देशों का दौरा करेंगे ट्रंप
सऊदी अरब द्वारा अमेरिका में भारी निवेश का वादा किया गया है। यही वजह है कि ट्रंप अपने मध्य पूर्व दौरे पर सबसे पहले सऊदी अरब पहुंचे हैं। ट्रंप सऊदी अरब के अलावा कतर और संयुक्त अरब अमीरात का भी दौरा करेंगे। गौरतलब है कि इन तीनों ही देशों में ट्रंप की रियल एस्टेट कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बना रही है। जिनमें सऊदी अरब के जेद्दा में रिहायशी इमारते, यूएई में लग्जरी होटल और कतर में गोल्फ कोर्स और विला का निर्माण किया जा रहा है। मध्य पूर्व दौरे पर ट्रंप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा सहयोग को लेकर अहम समझौते कर सकते हैं। सऊदी अरब को हथियार बेचने के समझौते पर भी सहमति बन सकती है। इससे पहले ही ट्रंप प्रशासन ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री समझौते को मंजूरी दी थी। 

ये भी पढ़ें- Iran-US Tension: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगाए नए प्रतिबंध; जारी परमाणु वार्ता के बीच उठाया ये कदम


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें