फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला: उड़ान का रास्ता बदला; हमले के पीछे कौन?

Mon, 12 Oct 2026 01:07 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
विज्ञापन
दम्माम हवाई अड्डे पर हमला - फोटो : एक्स/आरटी/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सऊदी अरब के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला हुआ है। हालांकि, अधिकारियों ने हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


दम्माम शहर फारस की खाड़ी के पास स्थित है। यह बहरीन और कतर के नजदीक है। यह बयान ऐसे समय आया, जब कुछ घंटे पहले ही अधिकारियों ने बताया था कि राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला हुआ है।

विज्ञापन


उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने बताया कि दम्माम हवाई अड्डे से कम से कम एक उड़ान का मार्ग बदलना पड़ा। यानी विमान को अपने तय हवाई अड्डे के बजाय किसी दूसरे हवाई अड्डे की ओर भेजा गया।

ये भी पढ़ें: यूएन में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को राजदूत मैथिली ने दिखाया आईना, कहा- वहां सेना ही शासन, सेना ही कानून
विज्ञापन


पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही पिछले एक सप्ताह से सऊदी अरब के हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल से जुड़ी सुविधाओं पर कई हमले करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें