फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Arabia: मानसिक व शारीरिक सेहत के लिए सऊदी विश्वविद्यालयों में होगा योग, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

Sun, 05 Mar 2023 05:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

सार

विश्वविद्यालयों में खेलों के विकास और प्रचार शीर्षक वाले चौथे सत्र में अल-मरवाई ने बताया कि समिति यूनिवर्सिटीज में योग को पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अरब न्यूज ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योगाभ्यास के महत्व पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब अपने विश्वविद्यालयों में मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को ध्यान में रखते हुए योग शुरू करने के लिए तैयार है। सऊदी योग समिति के अध्यक्ष नौफ अल-मरवाई के अनुसार, अगले कुछ माह में योग को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए सऊदी अरब के कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों में खेलों के विकास और प्रचार शीर्षक वाले चौथे सत्र में अल-मरवाई ने बताया कि समिति यूनिवर्सिटीज में योग को पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अरब न्यूज ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योगाभ्यास के महत्व पर जोर दिया गया है। इस प्रचार में बताया गया कि योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। 

अल-मरवाई ने कहा, विजन-2030 के सबसे अहम स्तंभों में से एक, खेल गतिविधियों में लोगों की महाद्वीपीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर खेल उत्कृष्टता हासिल करना है।
विज्ञापन

प्राणायाम श्वास तकनीक शामिल...अल-मरवाई ने बताया, योग गतिविधियों में आसन अभ्यास, प्राणायाम श्वास तकनीक, बंद मासपेशियों पर नियंत्रण और ध्यान व योग निद्रा, ध्यान व विश्राम शामिल हैं। इस सत्र में अंतरराष्ट्रीय विवि खेल महासंघ के अध्यक्ष लियोन्ज एडर व महानिदेशक पाउलो फरेरा भी थे।

सरकार का प्रतिनिधित्व करेगी समिति
सऊदी योग समिति के अध्यक्ष नौफ अल-मरवाई ने कहा, समिति का लक्ष्य सामान्य रूपसे सभी तरह के योग अथवा योगासन खेलों में विशिष्ट योग चिकित्सकों की प्रतिभा की खोज करना और उसे निखारना है। समिति स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में सरकार का प्रतिनिधित्व करेगी व उनका समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें