सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि स्वतंत्र फलस्तीनी राज्य के लिए उसका रुख नहीं बदलेगा। हम अपने फैसले पर दृढ़ और अटल रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था गाजा का मालिकाना हक अमेरिका ले और गाजा का पुनर्निर्माण करे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पर नियंत्रण करने के सुझाव के बाद अरब देशों से प्रतिक्रिया आने लगी है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि स्वतंत्र फलस्तीनी राज्य के लिए उसका रुख नहीं बदलेगा। हम अपने फैसले पर दृढ़ और अटल रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था गाजा का मालिकाना हक अमेरिका ले और गाजा का पुनर्निर्माण करे।
विज्ञापन
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब पूर्वी येरूशलम को राजधानी बनाकर स्वतंत्र फलस्तीनी राज्य की स्थापना की दिशा में चल रहे कामों को नहीं रोकेगा। साथ ही अपना काम पूरा किए बिना इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं किए जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम पहले ही फलस्तीनियों के अधिकारों के उल्लंघन को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। चाहे वह इस्राइल की ओर से किए गए हमले रहे हों, फलस्तीनियों की जमीन पर कब्जे के मामले रहे हों या उनको विस्थापित करने की बात रही हो, हम हमेशा इसके खिलाफ खड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आज फलस्तीनियों की गंभीर मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए काम करना चाहिए। फलस्तीनी अपनी जमीन के लिए प्रतिबद्ध हैं और इससे पीछे नहीं हटेंगे। हमारा अलग फलस्तीनी राज्य को लेकर रुख किसी बातचीत के अधीन नहीं है। हालांकि सऊदी अरब सुरक्षा समझौते और अन्य शर्तों के बदले इस्राइल को राजनयिक मान्यता देने को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रंप के प्रस्ताव को हमास ने किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फलस्तीनियों को गाजा के बाहर पुर्नवासित करने के प्रस्ताव को हमास ने खारिज कर दिया है। हमास ने कहा कि गाजा में नरसंहार और विस्थापन के अपराध के लिए इस्राइल जिम्मेदार है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप उसे दंडित करने के बजाय पुरस्कृत कर रहे हैं। हम ट्रंप के उन बयानों को खारिज करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा पट्टी के निवासियों के पास छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम उन्हें क्षेत्र में अराजकता और तनाव पैदा करने की वजह मानते हैं।