फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Arabia: सऊदी अरब ने अपने दोस्त अमेरिका को दिया झटका, खाड़ी देशों के सम्मेलन में शी जिनपिंग को बुलाया

Wed, 30 Nov 2022 09:59 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

खाड़ी देशों का शिखर सम्मेलन नौ दिसंबर को होगा, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान भाग लेंगे। शी जिनपिंग सात दिसंबर को रियाद आने वाले हैं।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और सऊदी अरब के संबंध काफी लंबे समय तक बेहद गहरे रहे हैं, लेकिन सऊदी अरब के कुछ फैसलों ने अमेरिका नाराज कर दिया। तेल उत्पादन कम करने के सऊदी अरब के फैसले पर अमेरिका ने कड़ी आपत्ति जताई थी। लेकिन अपने पुराने मित्र अमेरिका को सऊदी अरब एक और झटक देने जा रहा है। खबर है कि सऊदी अरब ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को खाड़ी देशों के होने वाले सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


खाड़ी देशों का शिखर सम्मेलन नौ दिसंबर को होगा, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान भाग लेंगे। बुधवार को सम्मेलन की तैयारियों को देख रहे अधिकारियों ने बताया कि शी जिनपिंग सात दिसंबर को रियाद आने वाले हैं। वहीं चीनी राष्ट्रपति की यात्रा सऊदी-अमेरिका के बीच चल रहे मतभेद के बीच हो रही है।

हालांकि सऊदी सरकार ने अभी तक इसी आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं चीनी विदेश मंत्रालय ने भी शी जिनपिंग की यात्रा के बारे में कुछ नहीं बोला है। अरब में चीनी राजनयिकों ने कहा कि चीनी प्रतिनिधिमंडल के खाड़ी देशों और अन्य अरब देशों के साथ ऊर्जा, सुरक्षा और निवेश को लेकर दर्जनों समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें