फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saudi Arabia: अमेरिकी नागरिक को सऊदी शासन के खिलाफ ट्वीट करना पड़ा भारी, मिली 16 साल की जेल की सजा

Wed, 19 Oct 2022 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

सऊदी अरब की एक अदालत ने अमेरिकी शख्स को 16 साल की कैद की सजा सुनाई है। किंगडम के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप में उस पिछले साल हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के शासन के खिलाफ ट्वीट करना एक अमेरिकी नागरिक को भारी पड़ गया और उसे अदालत ने 16 साल की जेल की सजा सुना दी है। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक फ्लोरिडा में रहने वाला साद इब्राहिम अलमादी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सात वर्षों में 14 ट्वीट्स किए थे जिसके बाद पिछले साल नवंबर में उसे हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था। अलमादी अमेरिका और सऊदी अरब दोनों का नागरिक है।

विज्ञापन


सऊदी सरकार के कदम से अमेरिका हुआ नाराज
सऊदी सरकार के द्वारा अपने नागरिक की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने नाराजगी जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को अलमादी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा हमने सऊदी सरकार को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है।

सऊदी सरकार की आलोचना करना पड़ा भारी
अलमादी सोशल मीडिया पर पिछले सात वर्षों में प्रिंस के अधिकारियों के भ्रष्टाचार को लेकर 14 ट्वीट किए थे जिसके बाद वे सऊदी सरकार की रडार पर आ गए थे। पिछले साल नवंबर में अलमादी सऊदी जाकर अपने परिवार से मिलने की योजना बनाई और वे तय समय के अनुसार रवाना हो गए। जैसे ही वे हवाई अड्डे पर पहुंचे सायरन बजने लगा और सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें