फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी: बस दुर्घटना में 35 विदेशियों की मौत, पीएम मोदी ने शोक जताया

Thu, 17 Oct 2019 07:46 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सऊदी अरब में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस खुदाई करने वाली मशीन से टकरा गई। जिससे बस में सवार में 35 विदेशियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सऊदी प्रेस एजेंसी ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि बुधवार को एक खुदाई करने वाली मशीन से बस की टक्कर से सऊदी अरब में 35 तीर्थयात्री मारे गए हैं।

यह हादसा मदीना से 170 किलोमीटर दूर हिजरा रोड पर अल-अखल गांव के पास शाम सात बजे हुआ जब 39 यात्रियों को लेकर जा रही निजी चार्टर्ड बस एक लोडर से टकरा गई। घायलों को अल-हमना अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। बस में जो लोग सवार थे, वे एशियन और अरब मूल के थे। 
विज्ञापन


इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि इस दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गई है। घटना से निपटने के लिए सऊदी रेड क्रिसेंट अथॉरिटी और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर थीं।
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा टक्कर की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 लोगों की मौत पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘सऊदी अरब में मक्का के पास बस दुर्घटना की खबर से दुखी हूं। हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों की जल्द सलामती की दुआ करता हूं।’
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें