फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक तेल भंडारण का 22 फीसदी सऊदी अरब में, जानें इस देश की लाइफस्टाइल से जुड़ी दिलचस्प बातें

Tue, 11 Aug 2020 12:54 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
विज्ञापन
तेल - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जब भी सऊदी अरब की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में तेल का ख्याल आता है। सऊदी अरब को तेल का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है। अभी हाल ही में सऊदी अरब में मुस्लिम देशोंं की बैठक में भारत का साथ देने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब का खरी-खोटी सुनाई है।

विज्ञापन



लेकिन इसके अलावा भी बहुत कुछ है जो सऊदी अरब को दूसरे देशों से अलग बनाता है। यहां सऊदी अरब से जुड़ी रोमांचक बातों के बारे में विस्तृत से पढ़ सकते हैं....

सबसे ज्यादा होती है ऊंटों की बिक्री
साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक सऊदी अरब की जीडीपी 792 अरब डॉलर से ज्यादा की है। ये आंकड़ा पूरी दुनिया की जीडी़पी का 0.66 फीसदी है। सऊदी अरब की जीडीपी में आधे से ज्यादा योगदान तेल भंडारों का है लेकिन इसके अलावा रेगिस्तान से भरे इस देश में हर दिन करीब 100 ऊंट बेचे जाते हैं। 
विज्ञापन


सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ऊंट बेचने का सबसे बड़ा बाजार है। यह देश देश-विदेशी मजदूरी या श्रम पर  ज्यादा निर्भर है। यहां तेल या सर्विस सेक्टर में काम करने वाले लोग ज्यादातर विदेशी हैं।

हज के लिए 1,000 लोगों को अनुमति
पूरी दुनिया इस समय कोरोना की चपेट में है और सऊदी अरब भी इससे अछूता नहीं है। मुस्लिम समुदाय का पाक स्थल मक्का और मदीना सऊदी अरब में ही स्थित हैं। कोरोना की वजह से इस बार प्रशासन ने सऊदी में रह रहे लोगों को हज की अनुमित दी है और इसमें भी लोगों की संख्या सीमित कर 1,000 तक कर दी गई है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि हज के लिए पहली बार बाहरी यात्रियों के आने पर मनाही है।

ऐसा देश जहां एक भी नदी नहीं
दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक माने जाने वाले सऊदी अरब में एक भी नदी नहीं है। यह क्षेत्रफल के हिसाब में दुनिया का 13वां सबसे बड़ा देश है। यहां की 95 फीसदी जमीन या तो रेगिस्तान से घिरी हुई है या शुष्क है। इस देश में केवल 1.45 फीसदी जमीन पर ही खेती की जा सकती है। 

इस देश में पानी बहुत महंगा है, सऊदी अरब की सरकार खारे पानी को पीने लायक बनाने पर काफी ज्यादा पैसा खर्च करती हैं, जिसकी वजह से यहां पर पानी की कीमत बहुत ज्यादा होती है। 

महिलाओं पर बिना अनुमति के यात्रा पर पाबंदी
दुनिया में सऊदी अरब ऐसा देश हैं जहां वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी काफी कम है। यहांं सिर्फ 20 फीसदी महिलाएं ही काम करती हैं। इसके अलावा सऊदी अरब में महिलाएं बिना पुरुष संरक्षक की अनुमति के यात्रा नहीं कर सकती हैं।

नशे के मामले में नियम सख्त
सऊदी अरब में शराब का सेवन गैरकानूनी है और अगर आप गलती से नशा करते पकड़े जाते हैं तो आपको कड़ी सजा दी जाती है। यहां लोग मांस, दूध और ऊन के लिए भेड़ पालन करते हैं। सऊदी अरब में बाएं हाथ को नापाक माना जाता है, इसलिए कभी भी अगर हाथ मिलाना हो या गिफ्ट लेना हो तो सीधे हाथ यानि कि दाएं हाथ का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


सऊदी अरब में जूते को सोल या पैर दिखाना अपमानजनक माना जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें