फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का पद छोड़ेंगी सारा सैंडर्स, राष्ट्रपति ट्रंप ने की घोषणा

Sat, 15 Jun 2019 05:56 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सारा सैंडर्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स अपने पद से इस्तीफा देंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।  सैंडर्स इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।

विज्ञापन


ट्रंप की इस चौंकाने वाली घोषणा के बाद सैंडर्स के अरकांसस का गवर्नर बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। सैंडर्स ने 2016 में ट्रंप के लिए राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘साढ़े तीन साल बाद सैंडर्स इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस को अलविदा कहेंगी और अपने गृह राज्य अरकांसस का रुख करेंगी। 

सैंडर्स असाधारण प्रतिभा की धनी एक प्रतिभाशाली शख्स हैं, जिन्होंने बेहतरीन काम किया। मैं उम्मीद करता हूं कि वह अरकांसस के गवर्नर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगी। अपनी सेवाओं के लिए सैंडर्स सारा आपका शुक्रिया।’
विज्ञापन


सैंडर्स (36) के पिता माइक हुकाबी भी अरकांसस के गवर्नर रह चुके हैं। बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में भारतीय अमेरिकी राज शाह ने भी व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें