यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिम देशों व नाटो द्वारा रूस पर लगाई गई ऐतिहासिक व जबर्दस्त पाबंदियों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा दावा किया है। पुतिन ने कहा कि इन पाबंदियों का असर पश्चिमी देशों पर ही ज्यादा हो रहा है।
बता दें, यूक्रेन पर रूसी हमले का दुनिया के आर्थिक हालात पर बुरा असर पड़ा है। दुनियाभर के देशों में ऊर्जा आपूर्ति, उर्वरक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा प्रभावित हुई है। इस संकट से सबसे कमजोर देश सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हैं। वहीं, रूस आत्मविश्वास से बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है। जी-7 देशों और यूरोपीय संघ (ईयू) के अलावा अमेरिका ने रूस पर बुचा नरसंहार सहित यूक्रेन में अन्य जुल्मों को लेकर आर्थिक पाबंदियां लगाई हैं।