फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Same-Sex Marriages: अमेरिकी सीनेट में पेश किया गया समलैंगिक विवाह विधेयक, जल्द ही पास होने की उम्मीद

Thu, 17 Nov 2022 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में निचले सदन में पास होने के बाद  समलैंगिक विवाह विधेयक  को अब मंजूरी के लिए सीनेट में पेश किया गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के निचले सदन (यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) से समलैंगिक विवाह विधेयक के आसानी से पास होने के बाद अब इसे 100 सदस्यों वाले सीनेट में पेश किया गया है। अब इस विधेयक के पास होने की उम्मीद बढ़ गई है क्योंकि डेमोक्रेट्स के सभी 50  सदस्यों ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि, इसे पास करवाने के लिए सीनेट के 60 सदस्यों के वोट जरूरी है लेकिन अब इसकी पूरी उम्मीद है कि रिपब्लिकन  के 10 सदस्य भी पक्ष में मतदान करेंगे। 

विज्ञापन


जुलाई में निचले सदन में किया गया था पेश
बता दें कि जुलाई के महीने में अमेरिका की सर्वोच्च अदालत द्वारा गर्भपात पर दिए गए अप्रत्याशित फैसले के बाद निचले सदन में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने संबंधी एक बिल पेश किया गया था। जिसे सदन ने मंजूरी दे दी थी। इस बिल के पास होने के बाद से समलैंगिक समुदाय के लोगों ने खुशी जताई थी।  इस बिल के पक्ष में डेमोक्रैट द्वारा 267 वोट डाले गए थे। वहीं बिल के विरोध में रिपब्लिकन सांसदों ने 157 वोट किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 47 रिपब्लिकन सांसदों ने निचले सदन में इस बिल के पक्ष में वोटिंग की। वहीं 7 रिपब्लिकन सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

अधिकांश अमेरिकी समलैंगिक विवाह के समर्थन में
बुधवार को पारित विधेयक में राज्यों को समान-लिंग विवाह को वैध बनाने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन इसके लिए उन्हें दूसरे राज्यों के समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने की आवश्यकता है। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अधिकांश अमेरिकी समलैंगिक विवाह का समर्थन करते हैं लेकिन यह अभी भी विवादास्पद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें