फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडो : पानी-पूरी के बाद स्ट्रीट फूड की बिक्री भी रोकी, हैजे का प्रसार रोकने के लिए उठाए कदम

Thu, 30 Jun 2022 04:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।

सार

काठमांडूो मेट्रोपोलिटन सिटी (केएमसी) द्वारा स्ट्रीट फूड की बिक्री पर प्रतिबंध का फैसला तब लिया गया है जब इलाके में रविवार के बाद से अब तक हैजा के 12 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PIXA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राजधानी में हैजे का प्रसार रोकने के लिए काठमांडो की घाटी में रेहड़ी-पटरी पर खाने-पीने का सामान (स्ट्रीट फूड) बेचने पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले पानी-पूरी की ब्रिक्री पर पाबंदी लगा दी गई थी। 

विज्ञापन


काठमांडूो मेट्रोपोलिटन सिटी (केएमसी) द्वारा स्ट्रीट फूड की बिक्री पर प्रतिबंध का फैसला तब लिया गया है जब इलाके में रविवार के बाद से अब तक हैजा के 12 मरीज सामने आए हैं। महानगर के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख बलराज त्रिपाठी ने कहा, काठमांडूो में हैजा मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते कुछ समय के लिए खाद्य पदार्थों की बिक्री और वितरण पर रोक लगाई गई है।

केएमसी ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। केएमसी ने खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग से शहर भर के होटलों तथा रेस्तरां में भोजन संबंधी स्वच्छता की जांच करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने पानी की पाइपलाइन और सीवर व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने का अनुरोध किया है। केएमसी ने पानी को शुद्ध करने वाली गोलियों की किसी भी संभावित कमी से निपटने के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें