फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के सचा देशमुख का यूनिसेफ-यूके प्रमुख पद से इस्तीफा

Fri, 25 Sep 2020 04:25 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सचा देशमुख - फोटो : Social Media
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की ब्रिटिश शाखा के प्रमुख भारतीय मूल के सचा देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुछ महीनों पद ही पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने यह कदम खुद को परेशान किए जाने की चिंता जताने के बाद उठाया है।

विज्ञापन


अप्रैल में यूनिसेफ की ब्रिटिश शाखा में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभालने वाले देशमुख ने एक वरिष्ठ द्वारा परेशान किए जाने और बर्ताव को लेकर चिंता जाहिर की थी। यूनिसेफ की ब्रिटिश शाखा की ओर से बुधवार को कहा गया कि यूनिसेफ ब्रिटेन बोर्ड के न्यासियों ने बड़े दुख के साथ यह घोषणा की है कि उन्होंने कार्यकारी निदेशक सचा देशमुख का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। देशमुख अगले प्रमुख का एलान किए जाने तक पद पर बने रहेंगे।

इससे पहले देशमुख 2013 से स्मार्ट एनर्जी जीबी में चीफ एक्जीक्यूटिव थे। उन्होंने अपने भारत से संबंधों की चर्चा करते हुए था कि 1948 में उनके पिता पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आ गए थे। इसके बाद उनके पिता 1962 में ब्रिटेन आ गए और यहां एक यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उनकी मां से मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई से पहले उनका लालन पोषण पश्चिमी लंदन में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें