लोकतंत्र समर्थक सांसदों की गिरफ्तारी के बाद हांगकांग में रविवार को फिर से हिंसा भड़क उठी। लोकतंत्र समर्थकों ने सबवे स्टेशन और एक शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। हिंसा और तोड़फोड़ के बाद अधिकारियों ने सबवे स्टेशन को बंद कर दिया।
हांगकांग प्रशासन की ओर से नियुक्त अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के एक पैनल ने कई खामियों को उजागर किया है। पैनल ने पाया है कि लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों से निपटने में पुलिस बल की भूमिका की जांच के लिए हांगकांग पुलिस की निगरानी करने वाली संस्था के पास पर्याप्त साधन नहीं हैं।
हांगकांग में पिछले छह महीने से प्रदर्शन और रैलियां जारी हैं, लेकिन चीन ने ज्यादातर मांगों को मानने से इनकार कर दिया है। आंदोलनकारियों की मांगों में पूरी तरह से स्वतंत्र चुनाव कराने के साथ ही पुलिस की भूमिका की स्वतंत्र जांच भी शामिल है। मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने कई बार स्वतंत्र जांच की मांग को खारिज किया और कहा कि वर्तमान निगरानी संस्था- स्वतंत्र पुलिस शिकायत आयोग (आईपीसीसी) इस काम में सक्षम है।
बीजिंग। चीन ने पिछले छह महीने से हांगकांग में जारी विरोध प्रदर्शनों पर चिंता जताई है। बीजिंग ने कहा कि हांगकांग में कड़े सुरक्षा कानूनों की कमी है और इसी वजह से वहां लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। चीन ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों से निपटने के लिए कड़े सुरक्षा कानून को लागू करने की जरूरत है। इससे पहले चीन हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों को ‘डकैत’ बता चुका है।