फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar US Visit: एंटनी ब्लिंकन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, अमेरिका-भारत साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की

Sat, 28 Dec 2024 12:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 से 29 दिसंबर तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उनका बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है। इसी क्रम में उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात कर अमेरिका-भारत साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की। 
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकन से मिलते एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने बाइडन प्रशासन के चार वर्षों में अमेरिका-भारत साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, 'मुझे वॉशिंगटन डीसी में एंटनी ब्लिंकन से मिलकर खुशी हुई। पिछले चार वर्षों में अमेरिका-भारत साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। इस बात पर सहमति हुई कि हमारा सहयोग कई क्षेत्रों में मजबूत हुआ है।' 

विदेश मंत्री की बाइडन प्रशासन के अधिकारियों के साथ संभवत: यह बैठकों की आखिरी श्रृंखला है। जयशंकर ने विश्वास जताया है कि भारत-अमेरिका संबंध हमारे पारस्परिक हितों के साथ-साथ वैश्विक भलाई के लिए भी काम करेंगे।
विज्ञापन


अमेरिकी एनएसए सलिवन से भी मिले विदेश मंत्री
इससे पहले दिन में विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और हाल के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

भारतीय महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन की भी अध्यक्षता की
विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में भारतीय महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन की भी अध्यक्षता की। इस तरह के सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाले वह पहले विदेश मंत्री बने। उन्होंने कहा, 'प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की गई। अमेरिका में भारतीय समुदाय की बेहतर सेवा पर भी विचार साझा किए।'



विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'अमेरिका में टीम इंडिया और वाशिंगटन डीसी में हमारे महावाणिज्यदूतों का एक उपयोगी दो दिन का सम्मेलन आज खत्म हुआ। बातचीत से मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिका की साझेदारी तेजी से बढ़ेगी।'

29 दिसंबर तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं जयशंकर
विदेश मंत्री 24 से 29 दिसंबर तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उनका बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है। इसके अलावा, आने वाले ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भी परिचयात्मक बैठकें करने की संभावना है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें