फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US Ties: 'द्विपक्षीय संबंध ट्रंप की प्राथमिकता'; जयशंकर बोले- भारत और अमेरिका के रिश्ते की बुनियाद मजबूत

Thu, 23 Jan 2025 12:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ट्रंप प्रशासन शपथ ग्रहण समारोह में भारत की उपस्थिति के लिए बहुत उत्सुक था। वे स्पष्ट रूप से द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन शपथ ग्रहण समारोह में भारत की उपस्थिति से उत्सुक है और द्विपक्षीय संबंधों को महत्व दे रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधों को मजबूत करने के लिए एक ठोस आधार बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन क्वाड समूह को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। क्वाड में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। 

भारत की उपस्थिति के लिए उत्सुक था ट्रंप प्रशासन: जयशंकर
विदेश मंत्री ने कहा, 'मेरा मानना है कि ट्रंप प्रशासन शपथ ग्रहण समारोह में भारत की उपस्थिति के लिए बहुत उत्सुक था। वे स्पष्ट रूप से द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बैठकों में यह भी स्पष्ट था कि वे संबंधों की बुनियाद पर निर्माण करना चाहेंगे, ऐसी बुनियाद जिसे बनाने में पहले ट्रंप प्रशासन ने भी बहुत योगदान दिया था।'
विज्ञापन

 
पीएम मोदी-ट्रंप की पहलें हुईं परिपक्व
उन्होंने आगे कहा कि उस समय राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई पहल कीं और वे कई मायनों में परिपक्व भी हुईं। उन्होंने कहा कि क्वाड के संबंध में धारणा ये थी कि वर्तमान प्रशासन भी क्वाड को आगे ले जाने और इसकी गतिविधियों को तेज करने की हमारी इच्छा का जवाब देगा। 

पीएम मोदी के विशेष दूत बनकर ट्रंप के शपथ ग्रहण में पहुंचे जयशंकर
जयशंकर ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में प्रतिनिधित्व किया। वे राष्ट्रपति ट्रंप के लिए पीएम मोदी का एक पत्र लेकर आए। बता दें कि ट्रंप ने 20 जनवरी को 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 
 

अमेरिका-भारत साझेदारी मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वाशिंगटन डीसी में जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों और अमेरिका-भारत संबंधों को और गहरा करने के अवसरों सहित कई विषयों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा, ऊर्जा और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की उन्नति जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया।

जयशंकर-रुबियो ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की 
वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में आशा व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर कहा, 'विदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए मार्को रुबियो से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने हमारे संबंधों की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें