फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात: एस. जयशंकर ने यूएई में द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती पर की चर्चा

Tue, 20 Apr 2021 01:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अबु धाबी

सार

  • दोनों नेताओं ने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भी की वार्ता
  • जयशंकर ने किया, द्विपक्षीय सहयोग पर यूएई के विदेश मंत्री के साथ फरवरी में शुरू हुई वार्ता को आगे बढ़ाते हुए हमने उपयोगी चर्चा की
विज्ञापन
एस. जयशंकर और शेख अब्दुल्ला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान से एक बार फिर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय रिश्तों पर व्यापक चर्चा की।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भी की वार्ता
जयशंकर द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेषकर अफगानिस्तान में बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यूएई पहुंचे हैं। जयशंकर ने किया, द्विपक्षीय सहयोग पर यूएई के विदेश मंत्री के साथ फरवरी में शुरू हुई वार्ता को आगे बढ़ाते हुए हमने उपयोगी चर्चा की।

इस दौरान कोविड-19 के बाद आर्थिक विकास को पटरी पर लाने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। यूएई की आधिकारिक ‘डब्ल्यूएएम’ संवाद समिति ने बताया कि दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उन तरीकों पर चर्चा की, जिनसे भारत और यूएई के नेतृत्व की आकांक्षाएं पूरी हो सकें और लोगों को लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन


शेख अब्दुल्ला ने ऐतिहासिक रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी वाणिज्यिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए और अवसर पैदा करने में योगदान देती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें