फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: शिकागो में गोलीबारी, सात वर्षीय बच्ची की मौत 

Tue, 20 Apr 2021 01:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, शिकागो
विज्ञापन
शिकागो में गोलीबारी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका में बंदूक संस्कृति पर नियंत्रण न होने से कई लोग मारे जा चुके हैं। शिकागो में मैकडॉनल्ड्स की एक इकाई के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


शिकागो पुलिस ने बताया कि घटना वक्त जॉन्टे एडम्स और उसकी बेटी जैसलिन होमान स्क्वायर में मैकडॉनल्ड्स की पार्किंग में अपनी कार के भीतर थे। घटनास्थल पर एक कर्मचारी ने बताया कि एक अन्य कार से दो लोग उतरे और उन्होंने एडम्स की कार को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को कई बार गोली मारी गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पिता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें