फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: नहाते वक्त बाथटब में गिर गया चार्जिंग पर लगा फोन, करंट लगने से युवती की मौत

Thu, 10 Dec 2020 03:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज का समय ऐसा है जब मोबाइल और तकनीक के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। लेकिन जरा सी लापरवाही के चलते ये अनिवार्य वस्तुएं जान पर भारी पड़ सकती हैं। ऐसी ही एक घटना रूस में सामने आई है जहां एक महिला की मौत बिजली के झटके लगने से हो गई जब उसका चार्ज हो रहा आईफोन उसके बाथटब में गिर गया। 24 वर्षीय ओलेस्या सेमेनोवा को उसके साथ रहने वाली युवती ने रूस के आर्खांगेल्स्क शहर में घर में मृत पाया। 

विज्ञापन


सेमेनोवा की फ्लैटमेट डारिया का कहना है कि, 'मैंने जब उसे देखा तो वह सांस नहीं ले रही थी और उसमें जीवन के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। मैं चीखी, मैंने उसे हिलाया-डुलाया, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी। मैं बहुत डर गई थी। जब मैंने उसे छुआ तो मुझे बिजली का झटका लगा। पानी में एक स्मार्टफोन पड़ा हुआ था, जो चार्ज हो रहा था।' बता दें कि डारिया एक स्टेट एजेंट हैं और ओलेस्या सेमेनोवा कपड़ों के एक स्टोर में काम किया करती थी।


पैरामेडिक्स ने इसकी पुष्टि की कि सेमेनोवा की मौत बाथटब में हुई और उसका चार्जिंग पर लगा आईफोन 8 पानी में गिर गया था। रूस के आपातकाल मंत्रालय ने इस घटना के बाद चेतावनी जारी की है। इससे पहले अगस्त में रूस की ही एक किशोरी अना के की नहाने के दौरान बिजली का झटका लगने से मौत हो गई थी। वहीं, पिछले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर की पोकर स्टार लिलिया नोविकोवा (26) की भी मौत नहाते वक्त बिजली का झटका लगने से हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें