फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन के जल क्षेत्र में नजर आया रूसी जहाज, यूके के रक्षा मंत्री ने पुतिन को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 23 Jan 2025 10:03 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रक्षा मंत्री जॉन हिली ने हाउस ऑफ कॉमन्स को सूचित किया कि रॉयल नेवी ने ब्रिटेन के जल क्षेत्र में रूस के यंतर नामक जहाज को देखा गया। मैं चाहता हूं कि राष्ट्रपति पुतिन यह संदेश सुनें कि हम आपको देख रहे हैं। हम जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं। हम अपने देश की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लाडिमिर पुतिन और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हिली। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के जल क्षेत्र में रूसी जहाज नजर आने के बाद यूके की रॉयल नेवी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री जॉन हिली ने हाउस ऑफ कॉमन्स को सूचित किया कि रॉयल नेवी ने ब्रिटेन के जल क्षेत्र में यंतर नामक जहाज की निगरानी के लिए एचएमएस समरसेट और एचएमएस टाइन को तैनात किया है।

विज्ञापन


मंत्री ने यंतर को एक रूसी जासूसी जहाज बताया। उन्होंने कहा कि जहाज का उपयोग खुफिया जानकारी जुटाने और ब्रिटेन के महत्वपूर्ण पानी के नीचे के बुनियादी ढांचे का नक्शा बनाने के लिए किया जाता था। हिली ने कहा कि मैंने रॉयल नेवी की एक पनडुब्बी को यंतर के करीब सतह पर आने की अनुमति दी। ताकि हम उसकी हर हरकत पर गुप्त रूप से नजर रख सकें। इसके बाद जहाज ने ब्रिटेन के जलक्षेत्र को छोड़ दिया और भूमध्य सागर की ओर रवाना हो गया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं यह भी चाहता हूं कि राष्ट्रपति पुतिन यह संदेश सुनें कि हम आपको देख रहे हैं। हम जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं। हम अपने देश की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे। हिली ने कहा कि हम पुतिन की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों की निंदा करेंगे। साथ ही यूक्रेन पर उनके अवैध आक्रमण के लिए धन जुटाने से रोकने के लिए रूसी गुप्त बेड़े पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


वहीं रक्षा मंत्रालय ने यूरोपीय समुद्र में बढ़ते रूसी खतरे का मुकाबला करने में ब्रिटेन की भूमिका को दोहराया। मंत्रालय ने कहा कि रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) बाल्टिक सागर में बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाए गए उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की तैनाती के लिए विमान उपलब्ध कराएगा।

ब्रिटेन पी-8 पोसाइडन और रिवेट संयुक्त समुद्री गश्ती और निगरानी विमान भी उपलब्ध कराएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले महीने पहली बार एक उन्नत एआई-सहायता प्राप्त कंप्यूटर प्रणाली को सक्रिय किया गया था ताकि महत्वपूर्ण क्षेत्रों की निगरानी की जा सके। साथ ही विभिन्न जहाजों द्वारा बुनियादी ढांचे को उत्पन्न होने वाले जोखिम का आकलन करने के लिए विभिन्न डाटा स्रोतों का उपयोग किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें