फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vladimir Putin: भारत यात्रा पर आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

Thu, 16 Apr 2026 01:22 AM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुतिन की सम्मेलन में शामिल होना तय है। हालांकि सम्मेलन की आधिकारिक तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने का अवसर देता है।

क्रेमलिन प्रवक्ता ने की पुष्टि
रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बुधवार को जानकारी दी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में निश्चित रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका ने कहा- ईरान के साथ युद्ध विराम आगे बढ़ाने का नहीं किया अनुरोध, पाकिस्तान में होगी अगली बैठक
विज्ञापन


ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तारीखों की नहीं हुई घोषणा
अभी तक शिखर सम्मेलन की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पहले 'तास' ने भारत सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि यह सम्मेलन 12 से 13 सितंबर के बीच आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें