फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: भारत में होने वाली समिट में पुतिन के आने की संभावना प्रबल, इस साल बाली में हुए सम्मेलन से बनाई थी दूरी

Sat, 10 Dec 2022 09:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

G20 शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने बताया कि सितंबर, 2023 में भारत में होने वाली समिट में पुतिन भाग ले सकते हैं। बता दें, इससे पहले बाली में हुए इस सम्मेलन से रूसी राष्ट्रपति ने दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में होने वाली G20 समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचने की प्रबल संभावनाएं हैं। G20 शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने बताया कि सितंबर, 2023 में होने वाली इस समिट में पुतिन भाग ले सकते हैं। अगला G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन


बता दें, इससे पहले बाली में हुए इस सम्मेलन से रूसी राष्ट्रपति ने दूरी बना ली थी। उन्होंने अपने विदेश मंत्री को बाली भेजा था। दरअसल, G20 देशों की अध्यक्षता अब भारत कर रहा है। इससे पहले अध्यक्षता इंडोनेशिया के पास थी। 

विकासशील देशों के एंजेंडे पर होगा काम 
जी-20 का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। हर साल समूह का एक सदस्य इसकी अध्यक्षता ग्रहण करता है। यह पहली बार है कि जी-20 की अध्यक्षता की तिकड़ी (ट्राइको) में तीन विकासशील देश शामिल हैं। भारत से पहले इंडोनेशिया इसका अध्यक्ष था, समूह की अध्यक्षता भारत से ब्राजील और फिर दक्षिण अफ्रीका के पास जाएगी। इस तरह 2025 तक विकासशील देशों के एजेंडे पर ही जी20 काम करेगा।

विज्ञापन

G-20 समूह में ये देश हैं शामिल
G-20 देशों के समूह  में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें