फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जासूसी के राज खोलने वाले स्नोडेन को मिली रूसी नागरिकता, पुतिन ने दिया आदेश

Mon, 26 Sep 2022 10:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के कॉन्ट्रैक्टर स्नोडेन अमेरिका में अभियोजन का सामना करने से बचने के लिए 2013 से रूस में रह रहे हैं।
विज्ञापन
Edward Snowden
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की ओर से दुनियाभर में चलाए जा रहे जासूसी अभियानों का खुलासा करने वाले एडवर्ड स्नोडेन को रूस की नागरिकता मिल गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे लेकर एक हुक्मनामा जारी किया है।
विज्ञापन


पुतिन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, स्नोडेन उन 75 विदेशी नागरिकों में शामिल रहे, जिन्हें रूस की नागरिकता प्रदान की गई है। यह आदेश एक सरकारी वेबसाइट पर साझा किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के कॉन्ट्रैक्टर स्नोडेन अमेरिका में अभियोजन का सामना करने से बचने के लिए 2013 से रूस में रह रहे हैं। स्नोडेन पर अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रमों के विवरण वाले दस्तावेजों को लीक करने का आरोप है।
विज्ञापन




स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास प्रदान किया गया था। उस समय स्नोडेन ने कहा था कि उन्होंने अपनी अमेरिकी नागरिकता को छोड़े बिना रूसी नागरिकता के लिए आवेदन करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें