रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन
- फोटो : अमर उजाला
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत को लेकर अकसर मीडिया में अटकलें लगती रहती हैं। कई बार रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। अब एक बार फिर एक बार मीडिया में रूसी राष्ट्रपति की तबीयत तो लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, उनका एक वीड़ियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुतिन को अपने पैरों को मरोड़ते और झटके देते हुए देखा जा सकता है। इनमें कहा जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया है।
रिपोर्ट्स में ये वीडियो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की उनके बेलारूस के समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंकों के साथ हुई बैठक के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पुतिन को अपनी टांगों को बार-बार झटके देते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को यूक्रेनी आंतरिक मामलों के सलाहकार एंटोव गेराशचेंको ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'लुकाशेंको के साथ वार्ता के दौरान पुतिन के पैरों को देखिए। यह कोई मोर्स कोड है?'
इस वीडियो को कई मीडिया संस्थानों ने भी शेयर किया है। वहीं, एक बार फिर यूजर्स ने रूसी राष्ट्रपति की तबीयत को लेकर चर्चाएं शुरू कर दी हैं। ये पहली बार नहीं है जब रूसी राष्ट्रपति को लेकर इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते साल क्यूबा के नेता मिगुएल डियाज कैनेल वाई बरमूडेज के साथ एक बैठक में पुतिन अचानक असहज हो गए थे। बाद नें दावा किया गया था कि इस दौरान रूसी राष्ट्रपति के हाथ का रंग बैंगनी हो गया था। इतना ही नहीं बैठक में पुतिन लगातार पैर हिला रहे थे। इसे लेकर कहा जा रहा था कि वे किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं।
उससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि रूसी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और यूक्रेन जंग के बीच उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। जंग के तनाव को लेकर उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। यह भी दावा किया गया कि पुतिन को एक घातक बीमारी है, जिसके कारण उनके पाचन तंत्र पर भी असर हो रहा है। वे पिछले कई महीनों से परहेज पर हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि पुतिन को पेटदर्द, घबराहट, खांसी व पार्किंसंस के लक्षण नजर आए हैं।