फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दावा झूठा : जानिये सही तथ्य, यूक्रेन ऐतिहासिक रूप से रूस का हिस्सा नहीं

अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Feb 2022 06:14 AM IST

सार

रूस के निवासी यूक्रेन को 'छोटे भाई' के तौर पर देखते हैं, और वैसे व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। यूक्रेन की राष्ट्र के रूप में पहचान जार के समय में भी थी और रूस के लोगों को इससे दिक्कत रही है। पुतिन ने भी यूक्रेन को अलग पहचान देने का दोष सोवियत संघ के पहले शासक व्लादिमीर लेनिन पर मढ़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन विवाद - फोटो : Pixabay

पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों पर अलग-अलग प्रभाव

यूक्रेन के कई हिस्से शताब्दियों तक रूस का हिस्सा रहे हैं, लेकिन पश्चिम के कई भाग एस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य, पोलैंड और लिथुआनिया के प्रभाव में रहे हैं। राजनीतिक जोखिम सलाहकार क्लिफ क्यूपकेन कहते हैं कि पुतिन का यूक्रेन को ऐतिहासिक रूप से रूस में सम्मिलित होना बताना बिल्कुल सही नहीं है।

कीव से ही जन्मी रूस की संस्कृति

यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस भी अपनी आधुनिक संस्कृति, धर्म और भाषा का जनक मानता है। रूस और यूक्रेन के इतिहास और संस्कृति धीरे-धीरे आपस में जुड़ते गए। 

जार के शासन के दौश्रान भी थी यूक्रेन की अलग पहचान

Next