फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास शुरू किया

Sat, 19 Feb 2022 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा है कि हमें यकीन है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन और उसकी राजधानी कीव पर आक्रमण करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास की शुरुआत कर दी है। यह दावा रूस की समाचार एजेंसी आरआऊए नोवोस्ती ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से किया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा कर रहा है। वहीं, अमेरिका इस मसले पर रूस पर भरोसा नहीं करने की बात कर रहा है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी के हवाले से जानकारी आई थी कि शनिवार को रूस के सभी सामरिक बल सैन्य अभ्यास करेंगे और खुद रूसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन इसकी निगरानी करेंगे। दूसरी तरफ अमेरिका, नाटो देशों और पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंकाएं जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में पूर्वी यूक्रेन में स्थितियां तनावपूर्ण हैं और अशांत इलाकों में गोलीबारी की भी खबरे आ रही हैं।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि हमें इस बात का यकीन है और यह मानने की वजह है कि रूस आने वाले सप्ताह में कीव समेत यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी थी कि यदि रूस यह कदम उठाता है तो वह एक विध्वंसकारी और गैरजरूरी लड़ाई के लिए जिम्मेदार होगा। हालांकि, रूस इससे इनकार करता आया है।

इसके अलावा अमेरिका में व्हाइट हाउस ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और मुख्य बैंक को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है। व्हाइट हाउस की मुख्य साइबर अधिकारी एने नेउबर्जर के अनुसार यह जानकारी सामने आने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया है।
 

भारत ने भी गुरुवार को रूस-यूक्रेन संकट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा था कि शांतिपूर्ण व रचनात्मक कूटनीति समय की जरूरत है और ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए जो तनाव में और बढ़ोतरी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें