फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin Health Update: सीढ़ियों से फिसलकर गिरे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कई दिनों से बीमार होने की भी अटकलें

Sun, 04 Dec 2022 07:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी तबीयत को लेकर दावा किया गया था कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया था।
विज्ञापन
फिसलकर गिरे रूसी राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : Twitter @KremlinRussia_E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीमारी को लेकर मीडिया में कई बार खबरे आती रहती हैं। इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन मास्को स्थिक आधिकारिक निवास पर सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि वे जब पांच सीढीं ऊपर थे, तभी वे फिसलकर गिर गए। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक टेलीग्राफ चैनल के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीढ़ियों से अपनी टेलबोन के बल पर गिरे। वे पेट और आंतों के कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे में टेलबोन पर गिरने से उन्हें तेज धक्का लगा और इस कारण उनका मल बाहर आ गया। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हादसे के बाद उनके निजी गार्ड्स ने उन्हें उठाया और उनकी सफाई के बाद उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की जांच में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। रात में उनकी हालत स्थिर थी इतना ही नहीं, वे अपने आप चल-फिर भी सकते हैं। हालांकि रीढ़ की हड्डी के निचले कोक्सीकस हिस्से में दर्द होने से उन्हें बैठने में दिक्कत आ रही है। ये खबर तब आई है जब यूक्रेन द्वारा हाल ही में दावा किया गया था कि व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। ऐसे में वे खुद को सही दिखाने के लिए अपने बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी तबीयत को लेकर दावा किया गया था कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया था। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया था। इससे पहले इसी माह आई रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि रूसी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और यूक्रेन जंग के बीच उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। जंग के तनाव को लेकर उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। इससे पुतिन के चिकित्सक व उनके परिजन चिंतित बताए गए हैं।

यह भी दावा किया गया कि पुतिन को एक घातक बीमारी है, जिसके कारण उनके पाचन तंत्र पर भी असर हो रहा है। वे पिछले कई महीनों से परहेज पर हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि पुतिन को पेटदर्द, घबराहट, खांसी व पार्किंसंस के लक्षण नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें