फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin-Jinping meeting: चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्षों के बीच आज मुलाकात, अमेरिका का न्योता न आने के बाद मिलेंगे दोनों देश 

Wed, 15 Dec 2021 08:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

जो बाइडन ने पुतिन को यूक्रेन को लेकर चेतावनी दी है। वहीं उइगरों के साथ मानवाधिकारों को लेकर चीन का भी विरोध किया है। ऐसे में अब चीन और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच मुलाकात होने जा रही है। 
विज्ञापन
शी जिनपिंग-व्लादिमिर पुतिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से लोकतांत्रिक सम्मेलन का न्योता न मिलने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के बीच आज(बुधवार) को मुलाकात होगी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह इस साल की दूसरी वर्चुअल मुलाकात है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मुलाकात महाशक्तियों के बीच वैचारिक मतभेदों  का परिणाम है। 
विज्ञापन


संबंधों को मजबूत कर रहे चीन और रूस
पश्चिम देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूस और चीन अपने संबंधों को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच यह मुलाकातें  व्यापार और ऊर्जा पर ही केंद्रित हैं। इसके बावजूद मास्को और बीजिंग के बीच बढ़ती नजदीकी पर कई देश नजरें टिकाए हुए हैं। गौरतलब है कि चीन और रूस ईरान, सीरिया और वेनेजुएला के संबंध में विदेश नीति में समान दृष्टिकोण रखते हैं। 

अमेरिका के लिए क्या हैं मुलाकात के मायने
पुतिन और जिनपिंग की इस मुलाकात पर सबसे ज्यादा निगाहें व्हाइट हाउस की टिकी हुई हैं। दरअसल, पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को चेतावनी दी कि यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो वे उसे दर्दनाक पाबंदियों के साथ सख्त आर्थिक क्षति पहुंचाएंगे। उधर, अमेरिका ने उइगरों के साथ मानवाधिकार मुद्दों को लेकर चीन का भी विरोध किया है। ऐसे में यह मुलाकात मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन की सीमा पर हजारों रूसी सैनिकों के जमावड़े के दौरान होने जा रही है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने नहीं दिया था न्योता 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से 100 से ज्यादा देशों के लिए लोकतांत्रित वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में चीन और रूस के अलावा कई देशों के आमंत्रण नहीं दिया गया। ऐसे में अब दोनों देश खुद एक वर्चुअल सम्मेलन के माध्यम से मिलने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें