फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन बोले- मैं जानता हूं रूस-यूक्रेन मुद्दे का हल ढूंढ रहे हैं PM मोदी, लोकसभा चुनावों के लिए दी बधाई

Thu, 28 Dec 2023 02:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
Vladimir Putin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत और रूस की दोस्ती बर्षों पुरानी है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों की दोस्ती को नई धार मिली है। रूस के राष्ट्रपति अकसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते रहते हैं। बुधवार को एख बार फिर रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की प्रसंशा की और उनके नेतृत्व की सराहना की। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। बुधवार को जयशंकर ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

भारत-रूस संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी शांतिपूर्ण तरीकों से रूस-युक्रेन विवाद को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। जयशंकर के साथ बैठक के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सकारात्मक रुख पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम मोदी के रूख को समझते हैं। हमने कई मौकों पर इसका बार-बार उल्लेख किया। मुझे पता है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मुद्दे को शांति से हल किया जा सके। हम इस पर गहराई से बात करेंगे। उन्होंने भारत-रूस संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया है। हम दोनों विकास के नए आयाम छू रहे हैं। पिछले साल की तुलना में हमने विकास दर को पछाड़ दिया है। हम अब काफी आगे बढ़ चुके हैं।  पुतिन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में एक साथ हैं। हम पेट्रोल के साथ-साथ उच्च तकनीकी क्षेत्र में भी साथ काम कर रहे हैं। 

पीएम मोदी को आम चुनावों के लिए दी शुभकामनाएं 
पुतिन ने कहा कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से हमें बेहद खुशी मिलेगी। हम इस दौरान कई संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। पुतिन ने पीएम मोदी को अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जयशंकर से कहा कि आप पीएम मोदी को बताएं कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। मैं कामना करता हूं कि वह जल्द ही रूस आएं। मुझे पता है कि पीएम मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण काफी व्यस्त हैं। मैं उनकी सफलता के लिए कामना करता हूं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें