फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में सात लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Sun, 20 Aug 2023 01:21 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि जिस समय हवाई हमला किया गया, लोग धार्मिक अवकाश मनाने के लिए चर्च जा रहे थे। 
विज्ञापन
यूक्रेन में मिसाइल हमला (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की सेना यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर चेर्निहाइव में शनिवार को मिसाइल से हमला किया। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि भीड़भाड़ वाले चौराहे पर रूसी मिसाइल के हमले में छह साल के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 129 अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि जिस समय हवाई हमला किया गया, तह लोग धार्मिक अवकाश मनाने के लिए चर्च जा रहे थे। आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रूसी हमले में घायल हुए लोगों में से 15 बच्चे और 15 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर गए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने चर्च जा रहे लोगों पर मिसाइल हमला किया, जो चेर्निहाइव में शहर के बीचोबीच गिरी। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह रूस की आसुरी प्रवृत्ति का एक और दुखद नजारा है।

जेलेंस्की ने पोस्ट के साथ हमले के बाद का एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें नाटक थिएटर के सामने एक चौराहे पर मलबा बिखरा हुआ दिखाया गया है। हमले में वहां खड़ी कारों को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें