फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukrine: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर ग्लाइड बम से किया भीषण हमला, कम से कम 21 लोगों की मौत

Tue, 09 Sep 2025 04:18 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
विज्ञापन
रूस ने यूक्रेन पर हमला किया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई वार्ता के बाद रूस की ओर से यूक्रेन पर एक के बाद एक भीषण हमले किए जा रहे है। मंगलवार को रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर ग्लाइड बम से किए गए हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मंगलवार को पेंशन वितरण के दौरान पूर्वी यूक्रेन के एक गाँव पर रूसी ग्लाइड बम गिरा, जिसमें 20 से ज़्यादा नागरिक मारे गए। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि बम डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा गांव में गिरा। उन्होंने हमले को बहुत ही क्रूर बताया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंधों के जरिए उसके आक्रमण की आर्थिक कीमत चुकाएं।

ज़ेलेंस्की ने लिखा, दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए। अमेरिका को प्रतिक्रिया की जरूरत है। यूरोप को प्रतिक्रिया की जरूरत है। जी-20 को प्रतिक्रिया की जरूरत है। रूस को मौत का तांडव मचाना बंद करने के लिए कड़ी कार्रवाई की ज़रूरत है।
विज्ञापन


हाल के महीनों में अमेरिका के शांति प्रयासों में कोई प्रगति नहीं होने के कारण रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को रूस ने राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। जो 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था। ग्लाइड बम सोवियत दौर के हैं। जिन्होंने यूक्रेन में जमकर तबाही मचाई है। इनमें से कुछ का वजन अब 3,000 पाउंड (1,360 किलोग्राम) हैं।

डोनेट्स्क के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने कहा कि इस हमले में 21 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हुए। यह हमला पेंशन पाने के लिए इंतजार कर रहे बुज़ुर्गों की कतार पर हुआ। उन्होंने लिखा, यह युद्ध नहीं है। यह शुद्ध आतंकवाद है।  उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें